छत्तीसगढ़:- कुसमुंडा खदान के करीब पहुंचा दंतैल, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को पटक-पटककर मार डाला

कोरबा/ जंगल से भटक कर एक दंतैल हाथी एसईसीएल कुसमुंडा खदान के करीब पहुंच गया है और जमकर उत्पात मचा रहा है. हाथी के आने से खदान क्षेत्र और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. वहीं मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को हाथी ने पटक-पटकर मार डाला. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी पर निगरानी रख रही है. जानकारी के अनुसार, दल से भटका दंतैल हाथी एसईसीएल कुसमुंडा खदान के आसपास मुख्य मार्ग पर मवेशियों को दौड़ाता हुआ नरईबोध और आसपास के गांवों के करीब पहुंच गया है. मुख्य मार्ग पर हाथी के आने के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है और दोनों तरफ लोगों की आवाजाही बंद हो गई है. हाथी के आने की सूचना मिलते ही कोरबा डीएफओ और कटघोरा डीएफओ मौके पर पहुंचे. वन विभाग की टीम हाथी पर निगरानी रख रही है और लोगों को हाथी के पास जाने से मना कर रही है. वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है.

सुबह सैर पर निकली महिला को हाथी ने मार डाला

रलिया गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला गायत्री राठौर (उम्र 50 वर्ष) को हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया. इस हमले में घायल महिला को न्यू कोरबा हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!