छत्तीसगढ़:- काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था दंपती, पति ने पी लिया जहर, इलाज के दौरान मौत

कोरबा/ जिले के रामपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में एक दुखद घटना घटित हुई, जहां पति-पत्नी काउंसलिंग के लिए गए हुए थे. इस दौरान पति ने जहर का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार, 41 वर्षीय मृतक छतराम अपनी पत्नी के साथ काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था. दंपती के बीच चल रहे विवाद के कारण वे पिछले एक माह से अलग रह रहे थे. बुधवार को काउंसलिंग के दौरान छतराम शराब के नशे में था, जिसके चलते काउंसलिंग नहीं हो पाई. घर लौटते समय उसने जहर का सेवन कर लिया.

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छतराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन, इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई. छतराम मूलतः बाराद्वार निवासी था और खरमोरा के इंडस्ट्रियल एरिया में किराया के मकान पर रहता था.

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!