छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ग्रामीण युवाओं को खेल के माध्यम से बेहतर मंच प्रदान कर रही है – डॉ प्रकाश अनंत

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत झलमला में ग्रामीण स्तरीय एकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में विशिष्ट अतिथि के
रूप में उपस्थित कांग्रेस कमेटी के कद्दावर नेता डॉ प्रकाश अनन्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार सभी वर्गों को समानांतर ध्यान देने वाली सरकार है, महिलाओं के उच्च जीवन स्तर के लिए स्वनिर्मित उत्पाद के लिए बाजार की व्यवस्था, किसानों को धान का समर्थन मूल्य देकर मालामाल कर दिया है साथ ही युवाओं को खेल के माध्यम से एक बेहतर मंच देने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है।

विधानसभा मस्तूरी के ग्राम झलमला में एकता क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दूरस्थ ग्रामों के टीमों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 32 टीमों ने सहभागिता कर झलमला ग्राम की प्रतिष्ठा को चौगुनी कर दी है। प्रतियोगिता के अंतिम पड़ाव में प्रथम ग्राम पौसरा की टीम को 21001 रुपये एवम शील्ड, द्वितीय ग्राम गतौरी की टीम को 11001 रुपये एवं शील्ड तथा तृतीय टीम के रूप मे बिरकोना की टीम को 5001 रुपये देकर सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि के रूप मे युवा नेता अशोक राजवाल जी, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ प्रकाश अनन्त जी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ प्रेम चंद जायसी जी प्रदेस उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी, श्री राहुल सोनवानी जी सभापति जिला पंचायत बिलासपुर, श्री त्रिलोक चंद श्रीवास जी युवा नेता कांग्रेस विधानसभा बेलतरा, वरिष्ठ पत्रकार रियाज अशरफी जी ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करा कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के आयोजक समिति को डॉ प्रकाश अनन्त ने आभार प्रकट किया एवं भविष्य में बेहतर आयोजन हेतु सतत प्रयासरत रहने को कहा।

  • Related Posts

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    । कोरबा में स्थित बाबा श्याम का मंदिर पिछले कुछ सालों से श्रद्धालुओं की धडक़न बन गया है। यहाँ के भक्तों के अनुसार,जो जो कलयुग घोर बढ़ेगा बाबा तेरा जोर…

    Read more

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोरबा: कटघोरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आक्रोश दूसरे दिन खुलकर सामने आया. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरीं और जोरदार रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचीं.…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका
    error: Content is protected !!