छत्तीसगढ़:- कश्मीर में फंसे प्रदेश के 55 यात्री वापस लौटे, परिजनों से मिलकर ली राहत की सांस

रायपुर/ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों से यात्रा पर गए 55 यात्री आज वापस लौट आए हैं. इन यात्रियों ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर अपने परिजनों से मिलकर राहत की सांस ली. वे सभी ममता ट्रेवल्स के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे. यात्रा के दौरान पहलगाम में आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद सभी पर्यटक वहीं रुक गए थे और अब अपनी यात्रा पूरी कर वे रायपुर लौटे हैं.

रायपुर पहुंचे यात्रियों ने बातचीत करते हुए कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है. रायपुर आकर बहुत खुशी हुई. आतंकी हमला बहुत दर्दनाक था. ऐसा नहीं होना चाहिए. लेकिन कोई भी व्यक्ति अगर कश्मीर जाए तो अपने आप में मजबूत होकर जाए. इन सभी यात्रियों में रायपुर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर जिले के लोग शामिल थे. ये सभी लोग जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे. इस दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जानकारी उन्हें मिल गई, जिसके बाद पहलगाम और उसके आसपास क्षेत्र में सभी पर्यटक रुके रहे. वहां घूमने गए पर्यटक लगातार वापस लौटने की मांग कर रहे थे.

क्योंकि वहां के लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. बच्चों ने कहा कि सभी लोग डरे थे. सीआरपीएफ और सोल्जर थे, स्थिति काफी भयावह थी. महिलाओं ने कहा कि हम लोग ट्वेलिंग गार्डन में थे, अगर ट्वेलिंग गार्डन में हम नहीं होते तो हम लोग भी पहलगाम जाते और हो सकता है कि उस घटना के दौरान हम भी उस समय पहलगाम में होते. इसलिए रायपुर आकर बहुत अच्छा लग रहा है.

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
    error: Content is protected !!