छत्तीसगढ़:- कल नहीं चलेंगी कोरबा- रायपुर पैसेंजर, गेवरारोड-बिलासपुर मेमू समेत ये 15 लोकल ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर यार्ड में फूट ओवर ब्रिज पर गर्डर लांचिंग का काम होगा। इसके चलते रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 15 ट्रेनों को कल 27 जनवरी को कैंसिल कर दिया है। इसमें ज्यादातर लोकल ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनें कैंसिल होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी होगी। रेलवे प्रशासन ने दावा किया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर और डवलपमेंट के कार्यों को शीघ्र पूरा किया जा रहा है। इसके लिए रेल प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर यार्ड में फूट ओवर ब्रिज पर गर्डर लॉन्च का कार्य तीसरी स्पैन को रोड क्रेन 400 मिलियन टन से कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

        रद्द होने वाली गाड़ियां

□ 27 जनवरी को बिलासपुर एवं शहडोल से चलने वाली गाडी संख्या 08740/08739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

□ 27 जनवरी को बिलासपुर एवं रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08735/08738 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

□ 27 जनवरी को रायगढ़ एवं बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 08737 / 08736 रायगढ़-बिलासपुर बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

□ 27 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली 08727 बिलासपुर – रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

□ 27 जनवरी को बिलासपुर एवं कोरबा से चलने वाली 08732/08731 बिलासपुर कोरबा बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

□ 27 जनवरी को बिलासपुर एवं गेवरा रोड से चलने वाली 08734/08733 बिलासपुर – गेवरा रोड बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

□ 27 जनवरी को बिलासपुर एवं रायपुर से चलने वाली 08719 / बिलासपुर – रायपुर बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

□ 27 जनवरी को कोरबा से चलने वाली 08279 कोरबा – रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

रैंक के अभाव में आज भी गाड़ी कैंसिल

इधर रेलवे ने 26 जनवरी को रायपुर से चलने वाली 08280 रायपुर – कोरबा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही 26 जनवरी को झारसुगुड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल रद्द रहेगी। रेलवे प्रशासन ने बताया है कि लिंक रैक के अभाव में ट्रेन को कैंसिल किया गया है।

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!