छत्तीसगढ़:- कभी टायर बेचता था महादेव सट्टा एप का किंग रवि उप्पल, सट्टे से खड़ा कर डाला 6 हजार करोड़ का साम्राज्य

रायपुर/ महादेव सट्टा एप मामले के किंग के नाम से प्रसिद्ध रवि उप्पल वही व्यक्ति है, जिन्होंने भिलाई का नाम सट्टेबाजी में फैलाया. उप्पल को दुबई में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जल्द ही उसे भारत लाया जा सकता है. बता दें कि रवि उप्पल कभी भिलाई में टायर की दुकान चलाया करता था. वह सट्‌टे से 6 हजार करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर डाला है.

रवि उप्पल नेहरू नगर में रहता था. इस घर को उसके पिता ने खरीदा था. उसके पिता भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़े पद पर थे, जो रिटायर हो गए थे. ईडी के मुताबिक, रवि उप्पल ने महादेव ऐप के जरिए 6000 करोड़ का हेरफेर किया है. सौरभ चंद्राकर के साथ रवि भिलाई में सट्टा भी खेलता था. महादेव ऐप को लेकर रवि उप्पल सौरभ चंद्राकर के साथ दुबई चला गया था. रवि को सौरभ का खास आदमी माना जाता है.

जांच में ईडी ने किए कई खुलासे 

ईडी के अनुरोध के आधार पर इंटरपोल ने एक रेड नोटिस जारी किया था. ईडी के अनुसार, इस मामले में अपराध की अनुमानित आय लगभग 6,000 करोड़ रुपए है. अधिकारियों ने कहा कि ईडी की जांच से पता चला है कि महादेव ऑनलाइन बुक ऐप यूएई के एक केंद्रीय प्रधान कार्यालय से चलाया जाता है.

ईडी के मुताबिक, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के जरिए रवि और सौरभ ने देश में 4 हजार के करीब पैनल ऑपरेटरों का नेटवर्क खड़ा किया है. हर पैनल ऑपरेटर के पास 200 ग्राहक है, जो सट्टा लगाते हैं. कहा जा रहा है कि इस तरह से दोनों रोजाना 200 करोड़ की कमाई कर रहे थे. अपनी इसी काली कमाई से संयुक्त अरब अमीरात में अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया. ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में मुंबई, कोलकाता और भोपाल में करीब 39 ठिकानों पर छापेमारी कर 417 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी.

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!