छत्तीसगढ़:- ऑटो में जन्मा बच्चा,प्रसव पीड़ा होने पर नहीं मिली एंबुलेंस, मितानिन ने रास्ते में कराई डिलीवरी

मनेन्द्रगढ़/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक गर्भवती महिला की ऑटो में ही डिलीवरी हो गई। महिला ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि, जच्चा-बच्चा दोनों  सुरक्षित हैं। दरअसल, जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ से लगे भरतपुर सोनहत विधानसभा के चनवारीडाँड़ गांव से स्वास्थ्य विभाग की मितानिन महिला को ऑटो में लेकर आ रही थी। उसी दौरान पवन कुमारी नामक महिला ने ऑटो में ही बेटी को जन्म दिया। महिला की यह पहली डिलीवरी थी। दर्द होने पर मितानिन ने 102 में कॉल किया तो जानकारी दी गई कि, गाड़ी फिलहाल उपलब्ध नहीं है, बाहर गई है। इसके चलते आटो में ही डिलीवरी करानी पड़ी। उल्लेखनीय है कि, जहां आटो में डिलीवरी करानी पड़ी चह क्षेत्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का इलाका है।

कुछ दिन पहले ही मरीज को खाट पहुंचाया था अस्पताल

कॉल करने के बाद जब कोई गाड़ी नही मिली। इसके बाद परिजनों ने मोहल्ले के ऑटो से ही अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे दर्द बढ़ने पर अस्पताल पहुँचने से पहले डिलीवरी हो गई। ऑटो जब अस्पताल पहुँचा तो स्टाफ बाहर आया और महिला और उसके बच्चे को अंदर ले  का गए। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले गाड़ी नही मिलने के कारण खाट पर मरीज को लाया गया था। 

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!