छत्तीसगढ़:- एल्यूमिनियम फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरा कॉलम, एक महिला की मौत

कोरबा/ जिले के एक एल्यूमिनियम फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हुआ है. कार्य के दौरान भारी कॉलम गिरने से दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए. हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है. घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई है.

जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र के पताढ़ी गांव में संचालित मारुति एल्यूमिनियम प्राइवेट लिमिटेड में निर्माण कार्य चल रहा था. इस दौरान नींव खुदाई के वक्त एक कॉलम जमीन पर गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रही दो महिला मजदूर इसकी चपेट में आ गईं. हादसे में एक महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई. वहीं दूसरी महिला को मामूली चोट लगी थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

मृतक महिला की पहचान उर्मिला के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने कंपनी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. कोरबा सीएसपी भूषणा एक्का ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है कि महिला की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई. अगर किसी तरह की लापरवाही पाई जाती है, तो आगे निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी.

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!