छत्तीसगढ़:- एक मानसिक रोगी ने की दूसरे रोगी की हत्या, आरोपी पहले भी कर चुका है एक व्यक्ति की हत्या

कोरबा/ कोरबा की मानिकपुर पुलिस ने विद्यासागर की हत्या के मामले में सोमेश्वर को गिरफ्तार किया है। वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।  उसके बारे में जानकारी मिली है कि वह पहले भी एक व्यक्ति की हत्या कर चुका है। इस बारे में दुर्ग जेल से जानकारी जुटाई जा रही है। 
विद्यासागर नामक व्यक्ति के साथ अपना घर सेवा आश्रम में एक सप्ताह पहले सोमेश्वर ने जमकर मारपीट की थी। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया था जिस पर पीड़ित को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस बीच बीती रात विद्यासागर की सांस थम गई। अस्पताल से मिले प्रतिवेदन के आधार पर मानिकपुर पुलिस ने घटना पर मर्ग  कायम किया है। वर्ष 2024 के मार्च के महीने में अपना घर सेवा आश्रम में विद्यासागर और सोमेश्वर को मानसिक रूप से कमजोर होने को लेकर रखा गया था और समय-समय पर मनोज चिकित्सा के माध्यम से उनका उपचार कराया जा रहा था। कोरबा एडिशनल एसपी यूपीएस चौहान ने बताया कि पिछले हफ्ते मारपीट की घटना को लेकर मानिकपुर पुलिस ने आरोपी सोमेश्वर के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। मौजूदा मामले में पुलिस के द्वारा आगे की जाएगी। 

बताया जा रहा है कि घटना दिनांक को आरोपी सोमेश्वर ने विद्यासागर की बेरहमी से पिटाई कर दी। जब मृतक चीख पुकार मचाने लगा इस दौरान आश्रम में मौजूद लोग किसी तरह मौके पर पहुंच उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जिसका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले भी दुर्ग जिले में 302 की घटना को अंजाम दिया था जिसका जिसका मानसिक इलाज दुर्ग में चला रहा था ठीक होने  के बाद कोरबा पहुंचा और इधर-उधर घूम रहा था जिसे उसकी हालत तो फिर से देखते हुए आश्रम में रखा हुआ था जिसने घटना को अंजाम दिया।

जानकारी मिली है कि हत्या के मामले को अंजाम देने वाले आरोपी का पिछला रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। बीते वर्षों में वह दुर्ग संभाग में भी ऐसी एक घटना को अंजाम दे चुका है। इस बारे में वास्तविक जानकारी मंगवाई जा रही है। 

अपराध को अंजाम देने वाले व्यक्ति की मानसिक स्थिति का स्तर क्या है यह बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता है। अपराध की गंभीरता ऐसे मामलों में ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है। यहां वहां लोगों को परेशान करने के साथ सरकारी सुविधा प्राप्त करने के बावजूद मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के द्वारा एक जैसी प्रकृति का अपराध बार-बार करना कई सवालों को जन्म देता है। विद्यासागर को हमेशा के लिए मौत के आगोश में सुलाने वाले सोमेश्वर के विरुद्ध पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है। कोशिश यह भी है कि उसे किसी और केंद्र या मनोरोग चिकित्सालय में भेजा जाए ताकि वह किसी और जिंदगी का समाप्त करने का जरिया न बन सके।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!