छत्तीसगढ़:- इंदौर स्वीट्स में बैंक का ताला,15 करोड़ का कर्जा न चुकाने पर कार्यवाही

कोरबा/ पंजाब नेशनल बैंक ने मंगलवार को टीपी नगर चौक में स्थित होटल मारुति और इंदौर स्वीट्स को सील लार दिया है। सूत्रधार की माने तो 15 करोड़ रुपए का लोन न चुकाने पर कार्रवाई की गई है। बैंक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ होटल सील करने पहुंचे थे। बता दें कि मंगलवार दोपहर पीएनबी के लीगल टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में संचालित इंदौर स्वीट्स को अपने कब्जे में ले लिया। जब होटल सील किया गया तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। बैंक अब अपना कर्ज चुकाने के लिए अगले महीने इंदौर स्वीट्स की नीलामी कर सकता है।
इंदौर स्वीट्स के मालिक रामकुमार साहू द्वारा बैंक से 15 करोड़ रुपए का लोन लेने की बात कही जा रही है। बैंक ने पहले भी कई बार होटल को नोटिस दिया था लेकिन होटल ने बैंक का कर्ज नहीं चुकाया। बैंक कर्मचारी अपनी पूरी लीगल टीम और पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। उन्होंने होटल के बाहर जब्ती का नोटिस चिपका दिया। हॉटल के कर्मचारियों के निवेदन पर समान को बाहर नही निकाला लेकिन समान को एक सप्ताह के भीतर हटाने की चेतावनी दी है।

  • Related Posts

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    बिलासपुर में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पहले से निलंबित चल रहे सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए…

    Read more

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी
    error: Content is protected !!