छत्तीसगढ़:- आरोपी पति गिरफ्तार, पत्नी की हत्या कर हो गया था फरार, एक दिन पहले ही मनाया था पत्नी का जन्मदिन, 2 साल का बेटा सही सलामत

कोरबा/ कल पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद अपने 2 साल के बेटे को साथ लेकर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक उसकी गिरफ्तारी लोरमी में एक होटल से नाश्ता करने के दौरान की गई। गिरफ्तार कर आरोपी को कोरबा कोतवाली लाया गया है। उसके साथ मौजूद पुत्र सही सलामत है। इधर,मृतका दुर्गा का शव आज पोस्टमार्टम के बाद वैधानिक कार्रवाई बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है कि शहर के दर्री रोड रामसागरपारा में प्रीति एंपोरियम दुकान के बगल से गुजरी गली में स्थित एक मकान में 13 अप्रैल रविवार को दुर्गा राजपूत की हत्या उसके पति राजकुमार ने कर दी थी। घटना कारित करने के बाद 6 माह की बेटी को छोड़कर अपने साथ 2 साल के बेटे को लेकर दरवाजे पर ताला लगाकर फरार हो गया था।

एक दिन पहले ही उसने पत्नी दुर्गा का जन्म दिन मनाया था और दूसरे दिन घरेलू कलह में हंसता-खेलता परिवार बर्बाद हो गया। दो मासूमों के सिर से माँ का साया छिन गया, वहीं अब पिता जेल जाएगा। नानी के कंधों पर दोनों मासूमों के परवरिस का भार आन पड़ा है।

  • Related Posts

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    Comments are closed.

    You Missed

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”
    error: Content is protected !!