छत्तीसगढ़:-आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, अगले 3 दिनों में बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ गिर सकते हैं ओले

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में उलटफेर होने लगा है। 18 मार्च और 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और अंधड़ के साथ ओले गिरने की संभावनाएं जताई जा रही है। अगले कुछ दिनों तक तापमान कम रहेग, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 6 जिलों बलरामपुर, कोरबा, कोरिया गौरेला पेंड्रा मरवाही, सूरजपुर और सरगुजा के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं आज रायपुर, सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा रोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव जिले में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।

दो दिन इन जिलों में हो सकती है बारिश

संभावनाएं जताई जा रही है कि, 19 मार्च को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश हो सकती है।

वहीं 20 मार्च को जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में भी बारिश हो सकती है। इससे पहले रविवार को बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई हिस्सों में बारिश हुई।

प्रदेश में नमीं के कारण गिरा दिन का तापमान

रविवार को बलौदाबाजार, सिमगा, भाटापारा, बेमेतरा, साजा, नवागढ़, थानखम्हरिया, कवर्धा, बोडला, सहसपुर लोहारा, छुईखदान, बिलासपुर, पेंड्रारोड. पंडरिया, लोरमी, शिवरीनारायण, जैजैपुर, रायगढ़, लैलूंगा, पुसौर में भी हल्की-हल्की बारिश हुई। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। इधर पूरे प्रदेश में नमीं आने के कारण कई जगहों पर दिन का तापमान काफी गिर गया है।

  • Related Posts

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10…

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!