छत्तीसगढ़:- असामाजिक तत्वों ने घर आए मेहमान की कार में लगी दी आग, गाड़ी जलकर राख, CCTV खंगाल रही पुलिस

कोरबा/ जिले के दर्री थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अज्ञात लोगों ने घर के सामने खड़ी कार में आग लगी दी। घटना अयोध्यापुरी जैलगांव चौक बस्ती की है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण कार पूरी तरह जल गईं।

प्रकाश चौहान के घर संबलपुर से मेहमान आए थे, जिनकी कार (CG12F9548) घर के बाहर खड़ी थी। रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। आधी रात को पड़ोसियों ने जानकारी दी।सूचना के बाद दमकल की गाड़ी डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची, जब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

कार मालिक प्रकाश चौहान का कहना है कि यह शॉर्ट सर्किट का मामला नहीं है, बल्कि जानबूझकर की गई साजिश है। उन्होंने बताया कि आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिनसे अक्सर विवाद की स्थिति बनती है।

दर्री थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Related Posts

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    कोरबा। यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अति व्यस्त बीच सड़क पर अठखेलियाँ करते हुए लहराकर वाहन चलाने वाले चालक को आखिरकार तलाश ही लिया गया। उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल…

    Read more

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    दूरस्थ ग्राम नकिया में ग्रामीणों के बीच कलेक्टर की चौपाल, सुनी समस्याएँ और निराकरण का दिया भरोसा लेमरू स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन नियुक्त करने सहित स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ाने के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन
    error: Content is protected !!