छत्तीसगढ़:- अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी, इंजन के नीचे दब जाने से ड्राइवर की मौत

कोरबा/ जिले में एक ट्रैक्टर ड्राइवर की दुर्घटना में मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे ड्राइवर आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना अंतर्गत करमंदी नाले के पास रेत की अवैध तस्करी की जा रही थी। बुधवार सुबह ट्रैक्टर- ट्रॉली में रेत लोड कर ड्राइवर निकल ही रहा था, जहां जल्दबाजी के कारण तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इंजन के नीचे दब जाने से ड्राइवर की मौत हो गई। जब राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तब उन्होंने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान राजेश कर्ष (26) के रूप में हुई है, जो करमंदी का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सिविल लाइन थाना प्रभारी किरण गुप्ता ने कहा कि ट्रैक्टर मालिक का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!