छत्तीसगढ़ः- मां ने काली साड़ी पहनी और मार डाला छः माह के मासूम को, CCTV फुटेज में दिखी बच्चे को ले जाती, तंत्र-मंत्र के चक्कर में की हत्या

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई मां की तस्वीर। - Dainik Bhaskar

दुर्ग/ जिले में 6 माह के बच्चे की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद बच्चे की मां ने की थी। मां ने अंधविश्वास के चलते अपने बच्चे को देर रात तीन बजे दूध पिलाया। फिर काली साड़ी पहन कर बच्चा लेकर निकली और उसे पास के तालाब में जिंदा फेंक दिया।

पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगा है, जिसमें पूरा वाकया दिखाई दे रहा है। फुटेज में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि घटना की देर रात मां अपने बच्चे को लेकर निकलती है। इसके बाद से बच्चा लापता हो जाता है। इसका कारण महिला का तंत्र क्रिया करना बताया जा रहा है। दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, आरोपी महिला किसी मानसिक बीमारी से ग्रस्त है और झाड़-फूंक, जादू-टोने में उसका विश्वास है। गांव के लोगों ने भी पुलिस की पूछताछ में बताया है कि मां जादू टोना करती है। घटना की रात उसने अपने बच्चे को दूध पिलाया। जब वो सो गया तो उसे गोद में लेकर निकली। उसे तालाब में फेंका उसके बाद बच्चा चोरी होने का हल्ला कर दिया।

वह मासूम जिसको जिंदा तालाब में फेंका गया था। इसके बाद उसके ऐसे पोस्टर जारी हुए थे।

वह मासूम जिसको जिंदा तालाब में फेंका गया था। इसके बाद उसके ऐसे पोस्टर जारी हुए थे।

यह है पूरा मामला

दुर्ग जिले के नगपुरा गांव में बीते 30-31 मार्च की रात एक 6 माह का नवजात बच्चा गायब हो गया था। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। इसके बाद अगली सुबह बच्चे का शव पास के तालाब से मिला था। पुलिस ने मामले का पता लगाने के लिए बच्चे के शव को पीएम के लिए भेजा और लोगों से पूछताछ की। जैसे ही पीएम रिपोर्ट में पता चला कि मौत पानी में डूबने से हुई है तो पुलिस का शक परिजनों पर गया। लोगों से पूछताछ में भी मां के ऊपर लोगों ने पूरा शक जाहिर किया।

बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी। दूसरे दिन उसके शव को तालाब से निकाला गया था।

बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी। दूसरे दिन उसके शव को तालाब से निकाला गया था।

पुलिस जल्द करेगी मामले का खुलासा

इस दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा होने पर दुर्ग पुलिस ने काफी राहत की सांस ली। दुर्ग एसपी ने इनवेस्टिगेशन टीम को लीड कर रहे आईपीएस निखिल रखेचा और वैभव बैंकर का सराहना की है। दुर्ग एसपी बुधवार को मामले का खुलासा कर सकते हैं। इसमें मां खुद बताएगी की उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!