छठी मईया नईया पार करिह ! – विक्रम चौरसिया

जैसा कि हम सभी जानते हैं की भारत में अनगिनत त्यौहार मनायें जाते हैं उनमें से सबसे प्रसिद्ध त्यौहार दीपावली हैं ,जोकि हम हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है औऱ दीपावली के 5 दिन बाद ही एक और त्यौहार मनाया जाता है जिसे छठ पूजा के नाम से जाना जाता हैं।साथियों छठ पूजा हमारे भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक त्यौहार है और छठ पूजा भारत में मुख्य रूप से बिहार ,झारखंड , उत्तर प्रदेश और पूर्वी राज्यों में ज्यादा मनाया जाता है। छठ पूजा को भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल के साथ ही कुछ अन्य देशों में भी मनाया जाता है। जिसमें हम लोग भगवान सूर्य देव की और उनकी बहन छठी मैया की पूजा करते हैं। छठ पूजा के पीछे भी बहुत सारे धार्मिक पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई है। माना जाता है कि इस छठ पूजा की शुरुआत राजा श्री राम के समय से चली आ रही है जब भगवान राम और सीता मैया 14 साल के वनवास के बाद वापस अयोध्या लौटे थे तब उन्होंने यज्ञ करने की सोची जिसमें महर्षि ऋषि मुनि ने सीता माता को सूर्य देव की पूजा और छठी मैया की आराधना करने के लिए कहे थे ,उस दिन सीता मैया ने उपवास रखें और सूर्यदेव की आराधना भी की और तभी से छठ पूजा की शुरुआत हुई है।साथियों यह त्यौहार पृथ्वी को ऊर्जा प्रदान करने और जीवन देने के लिए सूर्य देव का धन्यवाद व्यक्त करने के उद्देश्य से भी मनाया जाता हैं ,ताकि लोगों को रहने के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध हो सके और साथ ही यह त्यौहार इस विश्वास के साथ मनाया जाता है कि सूर्य देव इच्छाओं को पूरा करते हैं। यह लोकआस्था,सूर्य उपासना और पवित्रता के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनायें साथियों भगवान भाष्कर और छठी मईया आप सभी को धन, धान्य, आरोग्य , सुख, शांति व समृद्धि प्रदान करें, ऐसी मंगल कामना करता हूँ।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!