चोरी एवं लूट के आदतन अपराधी गिरफ्तार

तिल्दा/नेवरा/ संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक घटना 18/08/2021 को उपरोक्त आरोपी गजेंद्र उर्फ पप्पू साहू अपने दोस्त रोशन शर्मा के साथ अपने मामा के घर ग्राम छत और आने का योजना बनाकर मोटरसाइकिल स्कूटी से आ रहे थे तथा रास्ते में ही लूटपाट करने की योजना बनाएं तथा इसी योजना अनुसार सर्वप्रथम सिंधी कैंप तिल्दा से प्रार्थी पंकज टहिल्यानी की एक्टिवा क्रमांक CG 04 NF 4319 कीमती पचास हजार को चोरी कर ग्राम कोटा पहुंच कर प्रार्थी दुर्गेश यदू के मुर्गा दुकान पर प्रार्थी को अकेला पाकर उसके गर्दन में चाकू अडा कर डरा धमका कर उससे विवो कंपनी का मोबाइल कीमती 13500 रुपए तथा 120 रूपये नगदी रकम तथा रात्रि में वापस रायपुर जाने के दौरान घटनास्थल शौर्य स्पंज आयरन के पास किरना में प्रार्थी मनोज साहू को भी पेट में चाकू टीकाकर मारपीट करते हुए चाकू से डरा धमका कर उससे एक नग नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल कीमती 1240 रुपये चांदी का लॉकेट 1000 रूपये व पीतल की एक नग अंगूठी कीमती 100 रुपये को लूट कर भाग गए थे तीनों प्रार्थियों की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर माल मुल्जिम पता तलाश में लिया गया पता तलाश क्रम में साइबर सेल की मदद से एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया पूछताछ के आधार पर आरोपियों के कब्जे से चोरी एवं लूट की कुल मशरुका एक लाख सत्रह हजार चालीस रूपये बरामद कर जप्त किया गया है तथा आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही श्री अजय कुमार यादव उमनि/वपुअ महोदय रायपुर के निर्देशन में श्री लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर एवं श्री के0 बी0 द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रायपुर के मार्गदर्शन में निरीक्षक शरद चन्द्रा, उप निरीक्षक रनेश सेठिया, विक्रांत सुरेश कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक रमेश शर्मा ,प्रधान आरक्षक हिरेन्द्र वर्मा ,आरक्षक जितेंद्र साहू ,तरुण वर्मा, महेन्द्र वर्मा ,संदीप सिंह, के द्वारा किया गया। उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा चोरी एवं लूट की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से बड़ी मेहनत व लगन से अज्ञात आरोपीगण से लूट की मशरुका बरामद करने व आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की गई है।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!