
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-
तिल्दा/ नेवरा/ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं कैट इकाई तिल्दा द्वारा विगत 8 दिन से सिंधी कैंप स्थित हरे माधव भवन में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जो 7 जुलाई तक चलेगा जिसमें अभी तक व्यापारियों उनके स्टाफ कर्मचारी व आसपास के 20 किलोमीटर के लोगों ने टीका लगाने आ रहे है । 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का टारगेट छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश इकाई ने रखा है जिस को पूर्ण करने के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स तिल्दा इकाई व कैट ने कमर कस ली है इस अभियान को महा अभियान के रूप में चलाया गया है । इस अभियान में लोगों को जागरूकता के अलावा टीके के प्रति फायदे बताए हैं यहां प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी जी व राम गिडलानी जी के मार्गदर्शन में यह कार्य संपन्न हो रहा है । इस कार्यक्रम में हरे माधव परमार्थ सेवा समिति द्वारा अपनी सेवाएं यहां दी जा रही हैं । पूर्व में भी सिंधी पंचायत में सिंधी पंचायत युवा विंग व चैंबर के सहयोग से पूर्व मैं भी 4300 लोगों ने टीका लगाया था बीएमओ डॉ आशीष सिन्हा,तत्कालीन तहसीलदार व उच्च अधिकारियों ने सिंधी पंचायत युवा विंग के अध्यक्ष राहुल तेजवानी का सम्मान किया था ।चैंबर के टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से रमेश विरानी, कन्हैया हरिरामणी,राजीव खूबचंदानी,निलेश वाधवा,राजेश कोटवानी,मनीष कोटवानी ,गिरीश छाबड़ा ,महेश वाधवानी ( खुशी)राहुल तेजवानी उपस्थित रहे । निरीक्षण करने पहुंचे बीएमओ डॉक्टर आशीष सिन्हा ने स्वास्थ विभाग के साथ मिलकर, चल रहे चैंबर के टीकाकरण अभियान को सराहा व इतने व्यवस्थित ढंग से चल रहे टीकाकरण के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स व कैट की प्रशंसा की । बीएमओ डॉक्टर आशीष सिन्हा ने हरेमाधाव परमार्थ समिति को भवन उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।







Comments are closed.