
तिल्दा/नेवरा/ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर परवानी ने चेंबर ऑफ कॉमर्स तिल्दा-नेवरा इकाई की घोषणा कर दी है. अध्यक्ष के लिए रमेश विरानी को मनोनीत किया गया है, जबकि महासचिव राजेश कोटवानी और सुनील तेजवानी को बनाया गया है.
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रायपुर द्वारा जारी किए गए नियुक्ति पत्र के अनुसार आलमचंद हरिरामानी, खेमचंद वीरानी, धनराज खत्री और जुगल सोनी को संरक्षक, सुरेश भगवानी, जगदीश खूबचंदानी व राजेश लालवानी को चेयरमैन, कन्हैया हरिरामानी को कार्यकारी अध्यक्ष, मोतीराम देवानी को कोषाध्यक्ष, जुगलकिशोर केशरवानी, नरेश सन्नी नानवानी, रोशन आहूजा व कन्हैया जोतवानी को उपाध्यक्ष, निलेश वाधवा को सचिव, सुनील जेठवानी, मनीष रंगलानी व सुशील चंदानी को सहसचिव और राहुल तेजवानी को प्रवक्ता व सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है.
नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से तिल्दा-नेवरा के व्यापारियों में काफी हर्ष व्याप्त है. व्यापारियों ने कहा कि अब हमें नई ताकत मिलेगी. नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश विरानी ने कहा कि हमारी टीम व्यापारियों के हित में काम करेगी, क्योंकि हम स्वयं व्यापारी हैं.
तिल्दा नेवरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुंदर पंजवानी, मोबाइल संघ अध्यक्ष राजेश कोटवानी, पूर्व कैट उपाध्यक्ष राम पंजवानी, सचिव हार्डवेयर संघ निलेश वाधवा, मेडिकल एसोसिएशन के राहुल तेजवानी, सुरेश भगवानी, पूर्व चेंबर अध्यक्ष दिनेश पंजवानी, पूर्व चेंबर सचिव मनीष कोटवानी, राजीव खूबचंदानी, रोशन आहूजा, संतोष तनवानी, हीरा चावरानी, सागर गिडलानी, सुरेश रोहड़ा, प्रकाश मेघानी, राम गिडलानी, निखिल मांडले, रुपेश संतवानी, अजय वर्ल्यानी, जयपाल माधवानी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।







Comments are closed.