चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तीर्थयात्री, अब तक 39 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन – हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की योजना

देहरादून। उत्तराखंड में इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक बन रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में अब तक 39 लाख 92 हजार 903 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा अब तक का रिकॉर्ड है।उत्तराखंड सरकार में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि अब तक 49 लाख 41 हजार 527 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं। इनमें गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए 47.27 लाख, जबकि हेमकुंड साहिब के लिए 2.16 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं।धामों में अब तक दर्शन करने वालों की संख्या इस प्रकार है:

यमुनोत्री: 5,73,812. गंगोत्री: 6,47,57. केदारनाथ: 13,91,348. बदरीनाथ: 11,63,867. हेमकुंड साहिब: 2,16,305.

पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस रिकॉर्ड को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है, जिससे उत्तराखंड को वैश्विक पहचान मिल सके।इस मौके पर मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाए जाने की योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे हरिद्वार को लंदन, न्यूयॉर्क जैसे शहरों से जोड़ा जा सकेगा और प्रवासी भारतीयों को अपने पूर्वजों की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने के लिए आसान सुविधा मिलेगी।हरिद्वार को चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे तीर्थयात्रियों को और भी अधिक सुविधा मिलेगी। हवाई अड्डे के लिए दो स्थानों को चिन्हित किया गया है, लेकिन अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!