चांपा:- ट्रक और हाईवा के बीच जोरदार टक्कर, 3 की मौत, गैस कटर से वाहनों को काटकर निकाले गये तीनों के शव, एक की हालत गंभीर

चांपा/ जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा गांव में हाईवा और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दो वाहन चालक और एक हेल्पर मिलाकर 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक हेल्पर गंभीर रूप से घायल है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक,ट्रक ​​​​​​चांपा की ओर से बम्हनीडीह जा रहा था। और हाईवा बम्हनीडीह की ओर से चांपा की तरफ आ रहा था। इस बीच शनिवार सुबह 5 बजे के करीब ट्रक और हाईवा हथनेवरा गांव में आमने-सामने भिड़ गए।

तीनों लाशें बुरी तरह से अपनी-अपनी गाड़ियों में फंस गईं। लोगों की सूचना पर मौके पर चांपा SDOP यदुमणि सिदार, थाना प्रभारी मनीष सिदार पहुंचे। बाद में एसपी विजय अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। बुरी तरह से फंसे तीनों शवों को गैस कटर से वाहन काटकर निकाला गया। क्रेन बुलाकर बीच सड़क से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया है।

पुलिस ने बताया कि हाईवा और ट्रक में ड्राइवर और हेल्पर मिलाकर कुल 4 लोग सवार थे। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, वहीं सड़क पर गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने से यातायात भी जाम हो गया था।

करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ियों में फंसे शवों को निकाला गया है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सड़क से गाड़ियों को हटवाने के बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया है।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!