चरागों में लौ/ सुचरो उर्फ रोहरानंद का स्तंभ—मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विशेष एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

किस सादगी से छोड़ दिया है बहाव पर । हालांकि हम सवार हैं कागज की नाव पर ।।

संपादक का हुक्म हुआ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का साक्षात्कार लेकर आओ ।रोहरानंद खुशी से उछल पड़ा। फक्र हुआ संपादक ने कहा “देखो? रोहरानंद मुख्यमंत्री का साक्षात्कार आज ही चाहिए। लोकसभा चुनाव की रणभेरी गूंज उठी है इसलिए हमारे पाठकों की बड़ी डिमांड आ रही है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुनाव को लेकर रणनीति क्या है ।

रोहरानंद ने पैन और डायरी उठाई और भूपेश बघेल के घर अर्थात मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ा। अच्छी खासी भीड़ थी बमुश्किल वह भीतर प्रविष्ट हुआ ।जानकारी मिली मुख्यमंत्री महोदय एक विशेष बैठक ले रहे हैं । यह सुन रोहरानंद के कान खड़े हो गए । वह समझ गया यह बैठक आगामी अति महत्वपूर्ण लोकसभा समर को लेकर ही हो रही है ।

रोहरानंद ने अपना मतंत्य चीफ मिनिस्टर महोदय के पास भिजवाया कि हमें अर्जेंट आपसे विशेष इंटरव्यू करना है कृपया समय दे। थोड़ी ही देर में भूपेश बघेल का विश्वास्त शख्स रोहरा नंद को अंदर लेने आ पहुंचा !

वह मंद मंद मुस्कुराता उस शख्स के साथ मुख्यमंत्री आवास में प्रविष्ट हुआ देखा सामने चीफ मिनिस्टर भूपेश बघेल बैठे हुए हैं रोहरानंद ने दोनों हाथ जोड़कर कहा-“बहुत बहुत बधाई आपको अग्रिम बधाई!

भूपेश बघेल मुस्कुराए फिर कहा “धन्यवाद! मगर आप बधाई किस शा की दे रहे हो !”

रोहरानंद लोकसभा की ग्यारह की ग्यारह सीटों पर विजय की बधाई सर…। रोहरानंद ने खीसे निपोरते हुए कहा “वेरी गुड” भई आप तो बहुत इन्टेलीजेंट जर्नलिस्ट है। भूपेश बघेल बोले

“सर… मैं जो कहता हूं बहुत विचार करके कहता हूं। मैं कोई ऐसी बात नहीं करता जिससे आप जैसे संवैधानिक पद पर बैठे हुए शख्स को रत्ती भर भी नगावर गुजरे ।”
“यह तो बहुत बड़ा गुण है ¡”
“पत्रकारिता में सफलीभूत होने के लिए यह बहुत जरूरी गुण है सर! रोहरानंद ने दांत दिखाते हुए भूपेश बघेल की ओर दयनीय दृष्टि से कहा।

“देखो भाई !” मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-” मेरे मन में पत्रकार और पत्रकारिता के लिए बेहद सम्मान है मैं मानता हूं पत्रकार समाज के स्तंभ है और आप लोग जो कहते हैं लिखते हैं उसका व्यापक असर होता है
रोहरानंद-“सर ¡ बहुत-बहुत धन्यवाद संपूर्ण पत्रकार जगत आपके प्रति कृतज्ञ है
भूपेश बघेल के मुखमंडल पर स्थित मुस्कुराहट खेलने लगी-“कैसे… क्यों ?

“आपने छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को रोमांचक बना दिया है इसलिए ।
“अच्छा ? भला वह कैसे ? भूपेश बघेल ने आश्चर्य भाव से कहा

“महोदय! आपने ऐसे ऐसे निर्णय चंद दिनों में लिए हैं कि हमारे अखबार की डिमांड बढ़ गई है आप ऐसे ऐसे डायलॉग डिलीवरी करते हैं कि आम आदमी हमारा अखबार चाटता चला जाता है उसे आनंद की अनुभूति होती है। “रोहरानंद धाराप्रवाह अपने मन की भड़ास या कहें भाव को सामने रख दिया। “भई मैं तो जो मन में आता है कहता हूं… कोई लाग लपेट नहीं करता। आप राजनीति के मंजे हुए नायक बन कर उभरे हैं… इसलिए कि आपकी बात कुछ ऐसी होती है कि हम लोगों का भी ज्ञानवर्धन होता है ।” रोहरानंद ने हाथ जोड़कर कहा
अभी तक रोहरानंद और चीफ मिनिस्टर खड़े-खड़े बातें कर रहे थे एकाएक उन्होंने कहा अरे आओ बैठकर बातें करते हैं… आप जो पूछना चाहे पूछे ….मैं हाजिर हूं “
रोहरानंद बैठ कर डायरी खोल कर बोला- प्रथम क्वेश्यन आप बोल रहे हैं 11 से 11 लोकसभा सीटें कांग्रेस जीतेगी इसका क्या रहस्य है ?
भूपेश बघेल ठठाकर हंसने लगे। यह तो साधारण सी बात है एक बात समझ लो जहां हम बैठे हैं वहां पूर्ण आत्मविश्वास हिलोरे मारने लगता है और स्वयमेव हमारे श्रीमुख से शब्द नि:सर्त होने लगते हैं ।

रोहरानंद चमकत हुआ उसने आगे पूछा-” चीफ मिनिस्टर साहब अगरचे 1-2 सीट कम जीती तो क्या सफाई देंगे | आलाकमान से क्या कहेंगे ।
“एक दो सीट…. अगरचे हम 5 सीट भी हार गए तो हमारे पास संतुष्ट करने वाला जवाब तैयार है।

“अच्छा ! ”रोहरा नंद आवाक् था-“कृपया यह बताएं मान लो आप 10 सीट हार गए सिर्फ एक ही मिली तो ।”

भूपेश बघेल ठठाकर हंसने लगे बहुत भोले हो भाई तुम्हारे जैसे भोले भालो की ही पत्रकारिता को दरकार है…भाई उसका जवाब भी हमारे पास रामबाण सा तैयार है आलाकमान को सौ फीसदी संतुष्ट करने वाला।
Gandhishwar.rohra@gmail.com

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!