घाटमुड़ा विस्थापितों की मांगों पर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की माकपा ने

कोरबा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने गंगानगर ग्राम में बसाए गए घाटमुड़ा के विस्थापित परिवारों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। आज इस आशय का ज्ञापन माकपा जिला सचिव प्रशांत झा के साथ किसान सभा नेता जवाहर सिंह कंवर, रामायण कंवर, दीपक साहू, संजय यादव आदि ने एसईसीएल के गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक को 20 नवम्बर को गेवरा मुख्यालय के घेराव की चेतावनी के साथ सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि अधिग्रहण के बाद लंबित रोजगार प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाये, विस्थापित परिवारों को गंगानगर की कब्जा भूमि पर अधिकार पत्र और भूविस्थापित होने का प्रमाण पत्र दिए जाएं, अवैध कब्जा बताकर की गई तोड़-फोड़ का मुआवजा देने, पुनर्वास ग्राम गंगानगर में स्कूल-अस्पताल, बिजली-पानी, गौठान, मनोरंजन गृह, श्मशान घाट जैसी बुनियादी मानवीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और उन्हें विभागीय अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

उल्लेखनीय है कि एसईसीएल की गेवरा परियोजना के लिए वर्ष 1980-81 में घाटमुड़ा के 75 परिवारों को विस्थापित किया गया था तथा 25 एकड़ के प्लॉट में गंगानगर ग्राम में उन्हें बसाया गया था। पिछले 40 सालों में इन विस्थापित परिवारों की संख्या और आबादी बढ़कर दुगुनी से अधिक हो गई है, लेकिन अब उनके कब्जे को अवैध बताकर नोटिस दिए जा रहे हैं और तोड़-फोड़ की जा रही है। इस मुद्दे पर माकपा और छत्तीसगढ़ किसान सभा पिछले दो सालों से विस्थापित ग्रामीणों के पक्ष में आंदोलन कर रही है। दो माह पूर्व ही कब्जा हटाने के लिए एसईसीएल द्वारा दी गई नोटिसों का सामूहिक दहन किया था और मुख्यालय घेराव के लिए पदयात्रा का आयोजन किया था, जिसे लॉक डाउन का हवाला देते हुए प्रशासन ने बीच में ही रोक दिया था। इन आंदोलनों के दौरान कई बार ग्रामीणों की एसईसीएल प्रबंधन और प्रशासन के साथ वार्ताएं हुई, लेकिन आश्वासन के बावजूद निराकरण नहीं हुआ।

अब माकपा और किसान सभा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निर्णायक लड़ाई लड़ने का फैसला कर लिया है। चरणबद्ध आंदोलन की अगली कड़ी के रूप में 30 नवम्बर को गेवरा परियोजना में कोयला उत्पादन ठप्प करने और 10 दिसम्बर को रेल मार्ग से कोयला परिवहन जाम करने की भी घोषणा की गई है।

माकपा नेता प्रशांत झा ने राज्य सरकार और कोरबा जिले के मुखिया मंत्री से पीड़ित विस्थापित परिवारों के पक्ष में हस्तक्षेप करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि एसईसीएल और सरकार से हमारी मांगें कानून के दायरे में ही है। लेकिन यदि इन मांगों पर सुनवाई नहीं होती, तो 10 दिसम्बर के बाद इस आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!