घर से दफ्तर जाने निकला था पीडब्लूडी कर्मी, रास्ता रोककर दिन-दहाड़े हत्या

बेमेतरा। जिले में शुक्रवार को दिन-दहाड़े एक पीडब्लूडी में कार्यरत दैनिक भोगी श्रमिक हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम गणेश सिंह वर्मा, बताया जा रहा है, वह टाइमकीपर के पद पर पदस्थ था।
जानकारी के अनुसार, गणेश सिंह सुबह ऑफिस टाइम पर अपने बेटे के साथ निकला था, बेटे को उसकी दुकान में छोड़ने के बाद वह अपने ऑफिस जा रहा था।
इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने गणेश सिंह को कुछ अज्ञात लोगों ने रोका और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद हाउसिंग बोर्ड इलाके में दहशत का माहौल है।
कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से मिली, इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि जिले के गंधपुर निवासी गणेश सिंह वर्मा अपने ड्यूटी के लिए बेमेतरा आया था।
इसी दौरान पिपरी शमशान घाट के पास आरोपी हेमंत वर्मा ने उसे रोककर कैंची से उसकी गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हेमंत वर्मा मुडपार (बेमेतरा) निवासी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।
उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे गणेश सिंह और अपनी खुद की पत्नी के बीच अवैध संबंध चलने का शक था। इसी वजह से उसने गणेश सिंह को मौत के घाट उतारा दिया।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!