
कोरबा। जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी बहार बस्ती में एक घर में महिला की खून से सनी लाश मिली है। मौके पर रामपुर चौकी पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है ।
रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला पुष्पा श्रीवास की लाश उसके ही घर में मिली है। मामले में मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आस पास के लोगों का कहना है कि पति पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था और बीती रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर जांच शुरु कर दी है।







Comments are closed.