
कोरबा/ दो लोगों ने शराब के नशे में मदहोश होकर जहरीले करैत सांप को ही खा लिया। कोतवाली थाना अंतर्गत इंदिरा नगर मोहल्ले के जैतखाम परिसर में निवासरत सुंदर आनन्द के घर बेलिया करैत सांप निकला था। इस सांप को घर के एक सदस्य ने मारा और जला कर घर के बाहर गली में फेंक दिया। रात के समय ही बस्ती में ही रहने वाले राजू जांगड़े और हितेंद्र आनंद शराब के नशे में घर पहुंचे। इनका नजर उस मरे हुए बेलिया करैत पर पड़ा और उसे अपना निवाला बना लिया। सांप को खाने के कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी तब फौरन उन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में हितेंद्र आंनद ने बताया की जब वे शराब पीकर घर जा रहे थे, तभी मोहल्ले में उस जले हुए सांप पर उनकी नजर पड़ी। जिसके बाद राजू जांगड़े ने उस सांप को पहले अपने मुंह से काट लिया। फिर हितेंद्र ने उस सांप को छिनकर काट लिया। हितेंद्र ने आगे बताया की घर में बार-बार एक ही करैत सांप निकलता था। जिससे वे परेशान थे इसिलिए गुस्से में उस सांप को काट दिया।
घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। जहां घटना स्थल से सांप के कुछ अवशेष और जला हुआ लकड़ी जब्त कर परिजनों का बयान लिया गया।






Comments are closed.