घर में घुसकर गंदा काम करने का प्रयास, सदमें में 14 साल की छात्रा ने दे दी जान,आरोपी युवक गिरफ्तार

बिलासपुर / जिले में 14 साल की स्टूडेंट से रेप की कोशिश और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या के इस केस की पुलिस ने जांच की, तब पता चला कि युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ गंदा काम करने का प्रयास किया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

टीआई दिनेश चंद्रा ने बताया कि कोटा क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय लड़की स्कूल में पढ़ती थी। चार दिन पहले उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जानकारी मिलने पर पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इस केस की जांच के दौरान लड़की के परिजन से पूछताछ करने पर पता चला कि पीरपारा निवासी मनीष नेताम (20) पिता घासीराम लड़की पर बुरी नीयत रखता था और उसे परेशान करता था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी युवक घटना के दिन लड़की को अकेली पाकर उसके घर में घुस गया था। इस दौरान उसने लड़की के साथ जबरदस्ती रेप करने का प्रयास किया। लड़की के चिल्लाने और शोर मचाने के बाद आरोपी युवक भाग गया था। लेकिन, इस घटना के बाद छात्रा गहरे सदमे में आ गई, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मनीष को घर में घुसकर बहन के साथ जबरदस्ती करते छोटे भाई ने देखा था, जिसके बाद लड़की ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। उसके पिता जब घर पहुंचे, तब लड़की के छोटे भाई ने बहन के साथ गलत हरकत करने की जानकारी दी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर पूछताछ की, तब नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया।

लड़की के परिवार वालों ने बताया कि आरोपी मनीष टैक्टर चलाता है। वह लड़की को स्कूल आते-जाते हमेशा परेशान करता था। घटना के दिन वह मौका पाकर घर में घुस गया और गलत काम करने का प्रयास किया। लेकिन, उनकी बेटी पर इसका गहरा सदमा लगा, जिसके कारण वह खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो गई।

  • Related Posts

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कोरबा 01 मार्च। वर्ष 1991 से एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में डम्फर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रहे हर्ष वर्धन शर्मा आज अपनी दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त…

    Read more

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

     जनसेवक एवं विकास के प्रति समर्पित पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल को जन्मदिवस के अवसर पर बधाईयों का तांता लगा रहा। समर्थकों,…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी
    error: Content is protected !!