
तिल्दा/ नेवरा/ ग्राम पंचायत मुरा सरपंच ने हमारे संवाददाता को बताया कि सचिव चन्द्रशेखर वर्मा के द्वारा कहा जाता है कि मेरे सहमति बगैर आप किसी भी समानो की खरीदी व निर्माण व वितरण आप नही कर सकते है। चुकिं चंद्रशेखर वर्मा अपने हिसाब से पंचायत आते हैं और कहते है जिसे शिकायत करना है कर दो मै अपने मर्जी का करूंगा । कोरोना काल में मास्क, सेनिटाइजर वितरण किया गया है। जिनका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।
कोरोना काल में पंचों की मीटिंग भी नहीं हुआ था। सचिव का कहना है कि मै उन्हीं सामानों का भुगतान करूंगा जिन्हें मै खरीद कर लाया हूं। शासन की महत्वपूर्ण योजना गौठान में भी गोबर खरीदी व केचुआ खाद्य खरीदी का भुगतान जो कि करीब 6 माह से लंबित है नहीं हुआ है । सचिव के कार्यशैली में स्पष्टता नहीं है। जिस कारण से उन्हें लगातार हटाने की मांग कुछ दिनों से तेज हो गई है।
ग्राम पंचायत सरपंच ने इस सम्बन्ध में एक पत्र स्थानीय विधायक अनीता योगेन्द्र शर्मा को लिखा है ।







Comments are closed.