
तिल्दा / नेवरा / छत्तीसगढ़ एकता परिषद के रायपुर जिला समन्वयक मीना वर्मा के नेतृत्व मे तिलदा जनपद पँचायत क्षेत्र के समस्याओं को लेकर मुख्य रुप से
महिला भूमि अधिकार कोदवा, बिलाडी
निराश्रित पेशन राशि सिरवे, परसदा, पिकरीडीह, जोता, बरतोरी, भुरसुदा, गुजरा के हितग्राहियों को प्रति माह राशि प्राप्त न होना। व
आवासीय भूमि का पटटा दिया जाय ।
अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाया जाय।इनसे सँबधित समस्याओं के बारे मे सँवाद करते हुए।उपस्थित प्रतिनिधियों ने हमारे सम्मानीय तहसीलदार तिलदा नेवरा को ज्ञापित किया गया।
बिलाडी महिला समुह के सचिव रोशनी साहू ने बताया कि हम लोग विगत 25/30 सालों से जिस जमीन पर खेती कर रहे है जिसके अधिकार हेतु कलेक्टर एवं मँत्री मँडल मे आवेदन कर चुके है अभी तक पट्टा नही मिला है।
कोदवा के राधा पटेल ने भी 15/20 सालों से सामुहिक खेती कर रहे है जानकारी दिया।
विभिन्न गांव से आये बहनों ने बताया हम लोगों को निराश्रित पेँशन की राशि तीन चार माह मे मिलता है।
इस कार्यक्रम मे बिलाडी से रोशनी कुँवर रमशीर कोदवा से राधा शाँता मुँगेशिया बरतोरी सुशील पाँचों भुरसुदा बिरम बाई सासाहोली से दुर्गा सँतोषी मीना तिल्दा से सुरजो एवं मननु भाई उपस्थित रहे।









Comments are closed.