
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट:-
तिल्दा / नेवरा /आज रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस की बैठक राजीव भवन में आयोजित किया गया जिसमें कई मुद्दों पर अहम चर्चा की गई।
जिला ग्रामीण कांग्रेस की बैठक आज आहूत हुई जिसमें सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई, व सदस्यता बुक वितरण किया गया। साथ ही महंगाई के खिलाफ 14 नवंबर से 29 नवम्बर तक ब्लॉक स्तर पर गांव गांव व शहर स्तर पर वार्ड वार्ड घुमघुमकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पैदल 5 किमी तक प्रत्येक दिन जाकर आम लोगों को महंगाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। बूथ स्तर पर केंद्र के मोदी सरकार की नाकामी व राज्य सरकार की उपलब्धि के बारे में बताया जाएगा।
साथ ही इंदिरा गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाने की जानकारी दी गई। वही आगामी 1 दिसंबर से धान खरीदी का शुभारंभ किया जाएगा जिसके लिए सोसायटी स्तर पर ब्लॉक व जिला द्वारा निगरानी समिति का गठन किया जाएगा।
साथ ही ब्लॉक स्तर पर गोठान समिति का सम्मेलन किया जाएगा।
वहीं अभी से पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने व 2023 का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने की बातें भी बैठक में कही गई।
सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलाए जाने की बातें कही गई।
महामंत्री राजेन्द्र साहू ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपना दायित्व समझे और अभी से पूरी मेहनत व लगन से जुट जाएं।
साथ ही कहा गया कि राजीव गांधी मितान क्लब का गठन किया जाएगा जिसमे 30% महिलाओं का लेना अनिवार्य होगा।
बैठक को जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने संबोधित कर सभी बातों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यकम को विधायक अनिता शर्मा, प्रमोद दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा, द्वारिका साहू , अनिता गुरु पंचम आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में तिल्दा शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवा दास टंडन सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षगण, जिला के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।







Comments are closed.