
कोरबा । कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज अंतर्गत तनेरा जलके सर्किल के ग्राम केंदई पंडो पारा पहुंचा 45 हाथियों का दल पसान रेंज के गजराज दल एवं वन अमला मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचित कर पक्के सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह देते हुए, गांव को खाली कराया गया तनेरा, सर्किल के परिक्षेत्र सहायक एसएस तिवारी, अपने टीम के वनरक्षक सुरेश यादव, एवं दि्वेदी, सहित उनके अन्य स्टाफ के द्वारा गांव की चौक चौराहों पर आग के अलाव जलवाए गए,
और गांव में मदिरा महुआ कच्ची शराब एवं धान को सुरक्षित स्थान पर रखने की भी सलाह दी गई हाथियों का झुंड शाम ढलते ही घनी आबादी की ओर प्रवेश कर जाते हैं जिससे ग्रामवासी दहशत से उनका जीना हराम एवं भूखे प्यासे पक्के मकान के ऊपर चढ़कर रात गुजारने को मजबूर हैं,
अभी गांव में धान की कटाई एवं मिसाई का कार्य चल रहा है जिससे हाथी खाने की तलाश में घनी आबादी में घुसकर मकानों को निशाना बना रहे हैं पिछले कई माह से पसान रेंज के ग्राम पिपरिया, कोडगार, पलामू, कुम्हारी दरी, सिरी, सहित उसके आसपास के गांव में कई झुंड में विचरण कर रहे हैं, जिसकी तत्परता पूर्वक कटघोरा वन मंडलाधिकारी शमा फारुकी, के निर्देशन में पसान वन परिक्षेत्र अधिकारी निश्चल शुक्ला, के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक अखंड प्रताप सिंह, के द्वारा अलग अलग टीम गठित कर लगातार रात दिन अपनी जान को जोखिम में डालकर 45 हाथियों की निशानदेही पर गजराज वाहन के सहयोग से हाथियों के आने के पूर्व प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों को सतर्क कर रहे हैं, आपको बता दें कि पिछले माह इन 45 हाथियों का झुंड केंदई के पंडो पारा, बस्ती में भारी कोहराम मचाया था जिससे आधा दर्जन ग्रामीणों का आशियाना उजड़ गया था ।









Comments are closed.