
कोरबा/ कोरबा जिले के रामपुर चैकी अंतर्गत ग्राम गोढ़ी में शुक्रवार की दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां एक युवक और युवती की लाश मिली।ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी जिसके बाद डायल 112 के साथ ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई।

ग्रामीणों के मुताबिक दोपहर 1 बजे युवक और युवती को मौके पर देखा गया था तब वे जीवित हालत में थे। लेकिन ढाई घंटे बाद लगभग इन्हें मृत हालत में दूसरे ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एक दुपहिया वाहन भी पाई गई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है जिसके बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा








Comments are closed.