“” गूंगे बहरे और अंधो अब उठो “”

ये कैसी राम राज गला घोट दिया लोकतंत्र का
देखो वो एक नही जो बे-आबरू हुई आज रे
क्या हम सबकी रूह बेज़ार नहीं हुई देखकर ?
वो बहन जो लुटी सर-ए-बाज़ार आज साथियों
क्या वो बहन इज्ज़त की हक़दार नहीं यारों
कितने ही आज दुर्शाशन खड़े इस बाजार में
पर कोई रखवाला गोपाल नहीं नजर आता
कहां छुपे हो तुम आज कृष्ण,चौकीदार
क्यों किया द्रौपदी पे आज उपकार नहीं रे
लुटते मरते सब देख रहे कर रहे सियासत
गांधी के देश में अब कैसा हो गया देश मेरा
देखो ना यहाँ कोई भी शर्म सार नही साथियों
सिर्फ आबरू नहीं लुटी बल्कि रूह को चिरा है
उसकी आँखों में दहशत है आहो में पीड़ा है
वो शर्मनाक हरक़त वाले उन्हें पाप का अंजाम दो
उसे मौत दो,उसे मौत दो दरिंदे ओ जानवर
किसी माफ़ी के हक़दार नही साथियों
मिटा सके जो दर्द तेरा वो शब्द कहां से लाऊं
चूका सकूं एहसान तेरा वो प्राण कहां से लाए
खेद हुआ है आज मुझे लेख से क्या होने वाला
लिख सकूं मैं भाग्य तेरा वो हाथ कहां से लाऊं
देखा जो हालत ये तेरा छलनी हुआ कलेजा
रोक सके जो अश्क मेरे वो नैन कहां से लाए
कैंडल मार्च, आंदोलन करके थक गए हम
लेकिन वजीर के कानों में जूं तक ना रेगा
ख़ामोशी इतनी क्यों क्या गूंगे बहरे हो गए सारे
सुना सकूं जो हालत तेरी वो जुबां कहां से लाए
चिल्लाहट पहुँचा सकूं बहरे इन नेताओं को रे
झकझोर सकूं इन गूंगे बहरे और अंधे मूर्दो को
अब ईश्वर वो मेरे को शक्ति दे दो ।।।

विक्रम चौरसिया

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!