
रायपुर। राजधानी के मोमिन पारा इलाके में सकरी गली में पॉइंटर लगाकर जुआ खेलते हुए 24 को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे 10,10,280 रूपये समेत 23 नग मोबाइल फ़ोन जप्त किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यान देर रात्रि सूचना मिली कि थाना आज़ाद चौक के मोमिन पारा में कुछ लोग बड़ी संख्या में जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर 24 जुआरियों को गुल गोटी से जुआ खेलते रंगे हाथ गिफ्तार किया गया। उनके पास से नगदी 10,10,280 रूपये, 23 नग मोबाइल फ़ोन एवं गुल गोटी जप्त किया।
गिरफ्तार आरोपियों में अजील खान, जीतू ऊर्फ जितेन्द्र कृपलानी, धर्मेंद्र पंडित, मनोज बंसल, सुनील कुमार टंडन, प्रवीण सोनी, रवि मूनजर, गंजु अंगारे, दिनेश महानंद, मुकेश नारवानी, विमल जैन, मोइन खान, संजय कुमार, पंकज मूनजर, भूवन महानंद, अमित दुआ, सतीश कुमार, राजीव तिवारी, गजानंद पटेल, हैदर अली, विवेक अग्रवाल, अन्नू हसन, निर्मल जैन और प्रमोद यादव शामिल है।
आरोपियों के विरूद्ध थाना आज़ाद चौक में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। सभी आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की जाएगी। जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।






Comments are closed.