गुंडों ने थाने में मचाया उत्पात,एसपी ने लिया संज्ञान,थाना प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी लाइन अटैच…!

बिलासपुर/ रतनपुर थाने के अंदर से आए वीडियो में नजर आ रहे आदतन बदमाश का नाम विक्की उर्फ विकास रावत है । और इस बदमाश के खिलाफ रतनपुर थाने में अनगिनत मामले जिसमें लुटमार ,चोरी ,डकैती ,हाफमर्डर सहित कई संगीन मामले दर्ज है और इसका क्षेत्र में अपना राज चलता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बदमाश को थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक और आरक्षक का संरक्षण प्राप्त है और इन्हीं पुलिसकर्मियों की छत्रछाया में यह आदतन गुंडा रतनपुर इलाके में नशे का समान गांजा , नाईट्रां, अवैध शराब का कारोबार संचालन करवाता है और वसूली करता है ।

थाने में घुसकर हुड़दंग मचाने वाले इस आदतन अपराधी का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने इसे संज्ञान में लिया है, मामले में रतनपुर थाना प्रभारी रजनीश सिंह सहित 6 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है. दरअसल खाकी के सामने आदतन अपराधियों का थाने में इस तरह से हुड़दंग मचाना और गाली गलोज करना कहीं ना कहीं थाने से इन्हें संरक्षण प्राप्त होने की ओर इशारा करता है.

इधर एसपी रजनेश सिंह लगातार अपराधियों की नस तोड़ने में लगे हुए हैं,लेकिन उनके मातहत अधिकारी कानून का उल्लंघन करने वालों को ही संरक्षण दे रहे हैं. अगर इन अपराधियों के भीतर खाकी का थोड़ा भी खौफ रहता, तो शायद रतनपुर थाने के भीतर घुसकर वह इस तरीके से उत्पात नहीं मचाता. बहरहाल इस कार्रवाई से अन्य थानेदार साफ तौर पर समझ जाए,की एसपी राजनेश सिंह थोड़ी भी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे. जब भी ऐसे मामले आए जिसके कारण पुलिस की छवि खराब हुई हो.एसपी ने एक्शन लेने में थोड़ी भी देरी नहीं दिखाई. रतनपुर थाने के टीआई और स्टाफ के खिलाफ हुई कार्रवाई से यह साफ है की, अपराधी के हौसले इन्ही के कारण बुलंद थे.

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!