गीतांजलि भवन के दुकान का छज्जा गिरा संचालक फिर बाल-बाल बचा

कोरबा/ नगर पालिका द्वारा संरक्षित गीतांजलि भवन जिसका निर्माण लगभग 1980 के आसपास हुआ था जिसे क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) द्वारा पुराना बस स्टैंड में कराया गया था इस कांप्लेक्स में अपूर्व फोटोकॉपी दुकान का छज्जा आज दोपहर 1:30 बजे अचानक भरभराकर गिर गया ।

ऐसी ही घटना विगत कुछ वर्ष पहले भी इस गीतांजलि भवन के दुकानों के छज्जा गिरने की हो चुकी है आज की घटना में दुकान संचालक केके सोनी के शहर से बाहर रहने के कारण उनकी जान पुनः बच गई।

अन्यथा वे गंभीर रूप से घायल हो सकते थे। दरअसल, गीतांजलि भवन को लगभग पांच दशक निर्माण के हो चुके हैं जिसके कारण वह अब संधारण किए जाने की स्थिति में है इसके साथ ही उल्लेखनीय है कि गीतांजलि भवन की अनेक दुकानों को अवैध तरीके से तोड़ कर एक दिया गया है एक दुकानदार ने तो लगभग पूरे कांप्लेक्स को ही खरीद लिया है और दुकानों की बीच की दीवारो को तोड़ कर एक दिया गया है, बाथरूम बना दिया गए हैं दुकानों की बीच तोड़ कर के जिसके कारण गीतांजलि भवन की बिल्डिंग कमजोर होती चली जा रही है।

यही कारण है की किसी भी दिन कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। नगर निगम प्रशासन से स्थानीय दुकानदारों ने मांग की है कि गीतांजलि भवन का संधारण कार्य शीघ्र किया जाए। दुकानों को इस तरह तोड़ा गया है उन दुकानदारों पर भी आयुक्त महोदय को तत्काल एक्शन लेना चाहिए। अन्यथा आने वाले समय में अगर कोई बड़ी घटना घटित होती है तो उसका संपूर्ण जिम्मेदार नगर पालिका प्रशासन ही होगा।

  • Related Posts

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    ‘आदि परब’ जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को साझा मंच प्रदान करने का बेहतर आयोजन ‘आदि परब’ चित्रकला और परिधान को मिला ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ पुरस्कार मुख्यमंत्री ने…

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा, 15 मार्च। जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने…

    Comments are closed.

    You Missed

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील
    error: Content is protected !!