गांधीवाद पर कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, 85 नेता कल बस से वर्धा रवाना होंगे


रायपुर । प्रदेश कांग्रेस के 85 नेता बस से सोमवार को वर्धा के लिए रवाना हो रहे हैं। वर्धा के सेवा ग्राम में तीन दिनी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 तारीख को वर्धा पहुंचेंगे। 

महाराष्ट्र के वर्धा में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर को गांधीवादी विचारक संबोधित करेंगे। सेवाग्राम वर्धा में 12 से 14 तारीख तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया दिल्ली से विमान द्वारा नागपुर पहुंचेंगे, और वहां से वर्धा जाएंगे। 
दूसरी तरफ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कार्यकारिणी के 41 सदस्यों के अलावा 36 जिला कांग्रेस अध्यक्ष, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल के प्रदेश प्रमुखों के साथ ही कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा और राजेश तिवारी के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव चंदन यादव भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
 
श्री मरकाम के अलावा दो विधायक द्वारिकाधीश यादव और मोहित केरकेट्टा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी नेता दो बस से सोमवार की सुबह राजीव भवन से वर्धा के लिए रवाना होंगे, और 15 तारीख को रायपुर लौटेंगे। 

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!