गांजा-नशीली दवा के साथ ड्रग पैडलर युवती बंदी

रायपुर । राजधानी रायपुर के स्वीपर कॉलोनी मौदहापारा में  आज गांजा-नशीली दवा के साथ ड्रग पैडलर एक युवती पकड़ी गई। उसके कब्जे से आधा किलो से अधिक गांजा एवं 2 सौ नशीली गोलियां जब्त की गई हैं। यह युवती लंबे समय से फरार थी और पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक मौदहापारा की एक युवती मुस्कान रात्रे (20) पिछले कुछ समय से रक्सेल गैंग से जुडक़र नशे का कारोबार कर रही थी। उसका नाम निगरानी बदमाश की सूची में शामिल है। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी, तभी वह स्वीपर कॉलोनी में पकड़ी गई। उसके खिलाफ मौदहापारा के अलावा शहर के और कई थानों में 10 से ज्यादा मामले दर्ज हंै। मौदहापारा पुलिस एक बार फिर उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई में लगी है।
पुलिस का कहना है कि यह युवती गांजा और नशीली गोलियां कहां से लेकर आती थीं, यह पता नहीं चल पाया है। जांच में यह जानकारी सामने आई है कि यह युवती अपने आसपास के परिचित लोगों के बीच गांजा और नशीली दवा की बिक्री करती थीं। आगे जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने हाल ही में रक्सेल गैंग के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया है। हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल को पकड़ उसका जुलूस भी निकाला था।

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!