
तिल्दा/नेवरा/ किसान नेता व जिला पंचायत सभापति रायपुर ने अप्रैल माह की तपती गर्म हवाओं की धूप और गांव में अक्सर बिजली कटौती को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद किये जाने का आग्रह किया है । आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 5 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र बुलाया जा रहा है जो न्याय संगत नहीं है । राजू शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी बंजारे एवं रायपुर कलेक्टर, महिला बाल विकास अधिकारी को व जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिखकर आंगनबाड़ी केंद्र को बंद करने के लिए कहा है उन्होंने डॉक्टरों से सलाह लेने पर डॉक्टरों ने बताया कि अप्रैल माह में तपती धूप में बच्चों को घर से बाहर भेजना गलत है डॉक्टरों ने कहा है कि 3 वर्ष से 8 वर्ष के बच्चों को सुबह 9:00 बजे के बाद से घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए । गर्मी में पानी की कमी डिहाइड्रेशन कमी के साथ ही बच्चे वापस घर पहुंच रहे हैं शाम को 6:00 बजे के बाद ही बच्चे घर से बाहर निकले । जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र स्कूलों का निरीक्षण किया वहां पंखा तो है लेकिन अधिकांश पंखे खराब है पंखों में भी गर्म हवा आने के कारण बच्चों को गर्म हवा की मार पड़ रही है । ग्रामीण अंचलों में अधिकांश समय गर्मी में बिजली चली जाती है ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहिए । बच्चे अपने माता-पिता परिवार के पास सुरक्षित रहे, रायपुर कलेक्टर ने उक्त सुझाव का स्वागत किया है और कहा है कि इस पर विचार किया जाएगा शर्मा ने पालकों से निवेदन किया है कि बच्चों को गर्मी से बचाएं और बच्चों का विशेष ध्यान रखें ।








Comments are closed.