गरबा डांडिया मैदान में चाकू मारकर पार्षद के भतीजे की हत्या, बालकोनगर मे सनसनी

मृतक अमित किरण

कोरबा/ बाल्को नगर में नवरात्रि के महानवमी की रात सेक्टर-3 के गरबा-डांडिया मैदान में जमकर भीड़ थी। रात करीब 11 बजे युवाओं के दो गुट में झड़प हो गई। एक गुट भदरापारा-परसाभाठा और दूसरा गुट बेलाकछार का था। विवाद के दौरान बेलाकछार के युवकों ने परसाभाटा वार्ड की महिला पार्षद गीता किरण के भतीजे अमित किरण पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान गरबा-डांडिया मैदान में अफरा-तफरी मच गई। हमला करने वाले युवक वहां से भाग निकले घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाल्को थाना प्रभारी विजय चेलक के मुताबिक मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जाता है कि युवाओं के गुट के बीच पूर्व में विवाद हो चुका था, इसे लेकर रंजिशवश बेलाकछार के युवक मंगलवार की रात चाकू लेकर पहुंचे थे और उन्होंने अमित किरण पर हमला कर दिया। अमित के पिता सुरेश किरण का परसाभाठा में घड़ी दुकान है तो बड़े पिता सरवन किरण भी पूर्व में परसाभाठा के पार्षद थे। वर्तमान में चाचा बद्री किरण कांग्रेस नेता है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!