गणतंत्र दिवस पर बालको में श्री अभिजीत पति ने फहराया तिरंगा

बालकोनगर । आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान की दिशा में हम सब एकजुट होकर काम करें। उत्पादन लागत कम करें और उत्पादन तथा उत्पादकता में बढ़ोत्तरी करें। आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखकर विकास का उत्कृष्ट वातावरण तैयार करें। ये उद्गार बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने बालको के प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह में व्यक्त किए। श्री पति ने ध्वज फहराया।

श्री पति ने अपने संदेश में कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समता पाना और देश की विशाल सीमाओं में रहने वाले लोगों में भाईचारा और एकता की भावना को मजबूत बनाना हमारे गणराज्य का उद्देश्य है। देश का विकास एक सतत प्रक्रिया है। किसी समय बालको एक लाख टन एल्यूमिनियम प्रति वर्ष बनाकर राष्ट्र को एल्यूमिनियम के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देता था तो अब हमारी इसी कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमता लगभग छह लाख टन प्रति वर्ष बढ़ाकर उद्योग जगत में अपनी विशेष पहचान कायम की। मजबूत मानव संसाधन से संगठन की उत्तरोत्तर प्रगति सुनिश्चित होती है। बालको में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी कर्तव्यपराणता से साढ़े पांच दशकों में विकास के नए आयाम स्थापित किए। अब हमारे समक्ष यह अवसर है कि हम स्वयं को निरंतर विकसित करें। परिवार की प्रगति के लिए काम करें और बालको तथा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना योगदान दें।

श्री पति ने वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में बालको परिवार की एकजुटता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोरोना वारियर्स के योगदान से संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों और टाउनशिप में उनके परिवारजनों को सुरक्षित तथा जागरूक बनाए रखना संभव हो सका। श्री पति ने बताया कि वेदांता समूह ने अपने कर्मचारियों का कोरोना टीकाकरण शुरु कर दिया है। वेदांता देश के उन पहले संगठनों में शामिल है जहां टीकाकरण की सुविधा कर्मचारियों को दी जा रही है।

समारोह में अनेक बालको अधिकारी, कर्मचारी और ठेका कर्मचारी मौजूद थे। बालको के चीफ पीपल ऑफिसर श्री देवव्रत मिश्रा ने आभार जताया।

  • Related Posts

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    कोरबा 25 मार्च। एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का वार्षिक सम्मेलन जीटी दिवस संपन्न हुआ।सर्वप्रथम राज्य एटक के सचिव कामरेड एम.एल. रजक के द्वारा झंडा तोलन किया गया। तत्पश्चात इंकलाब…

    Comments are closed.

    You Missed

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    error: Content is protected !!