गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ की रंगोली बनाकर‘’सही पोषण देश रोशन’’का दिया संदेश बचपन से है रंगोली बनाने का शौक भाई बहन के साथ मिलकर घर से ही कर रहीं है लोगों को प्रेरित

रायपुर 24 सितंबर 2020।
साक्षी ने दिव्यांगता को कभी आड़े नहीं आने दिया। वह अपने रंगोली बनाने के शौक से समुदाय में सही पोषण, देश रोशन’ का सन्देश दे रही है। गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ की रंगोली बनाकर 15 वर्षीय साक्षी ‘’सही पोषण देश रोशन’’ का सन्देश दे रही है| जन्म से दिव्यांग साक्षी ने हौसले को कभी कमज़ोर नही होने दिया और कोरोना सक्रमंण काल में माँ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश में चल रहे पोषण माह में हितग्राहियों को कभी रंगोली तो कभी फैंसी ड्रेस या फिर पोषण थाली सजाकर ‘’सही पोषण देश रोशन’’ का संदेश दिया । साक्षी गजभिए की माँ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। कोरोना वायरस के संक्रमण काल में आंगनबाड़ी केंद्रों पर गतिविधियां नहीं हो पा रहीं हैं ।मैंने मम्मी को डिजिटल तकनीक के माध्यम से उन लोगों को पोषण माह का संदेश भेजने कि लियें घर पर ही “गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़” संदेश की रंगोली बनाकर आंगनबाड़ी केंद्र के हितग्राहियों तक पोषण आहार, बच्चों के लिए पूरक(ऊपरी) आहार का संदेश पहुंचाया है ।‘’
साक्षी बताती है जब वह चौथी कक्षा में थी तब से उसे रंगोली बनाने का शौक हुआ था ।पहले वह कागज पर ड्राइंग करती थी जिसमें उसकी माँ मदद करती थी। उसे गाने का भी बहुत शौक है। “मम्मी की प्रेरणा से मुझे रंगोली, सिंगिंग और ड्राइंग बनाने में सदैव मदद मिलती रही है।‘’ साक्षी कहती है वह बडे होकर डॉक्टर बनना चाहती है ।
साक्षी ने किशोरी बालिकाओं को पोषण माह के अंतर्गत रंगोली बनाकर हरी सब्जी,दालें,अंकुरित भोजन और स्वच्छता का संदेश दिया है ।

गुढ़ियारी सेक्टर की पर्यवेक्षक रीता चौधरी कहती हैं आंगनबाड़ी केंद्र अंबेडकर नगर सेक्टर गुढ़ियारी में ‘’हरिहर छत्तीसगढ़ महतारी’’बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से साक्षी ने गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माता और 6 माह से 6 वर्ष के पालकों को संदेश दिया गया है । साथ ही किशोरी बालिकाओं को भविष्य में माता बनने से पूर्व किशोरावस्था में प्रतिदिन चावल, दाल, सब्जी , भाजी (मुनगा भाजी) अपने भोजन में आवश्यक रूप से शामिल करने का संदेश भी दिया है l

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!