
कोरबा । बांकी मोगरा थाना क्षेत्र के ग्राम शुक्लाखार के भाटापारा मोहल्ला निवासी रामखिलावन कुर्मी ने एक कौवा पाला है उसका नाम कालू रखा है । गुरुवार सुबह अपने घर में वह कौवे को कालू कह कर बुला रहा था इसी बात को लेकर वहां से गुजर रहे राजमती कुर्मी व उसके परिवार के साथ रामखिलावन का विवाद हो गया मारपीट भी हुई । रामखिलावन की शिकायत पर पुलिस ने राजमती, नकुल, मानसाय व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है । वहीं राजमती की शिकायत पर पुलिस ने रामखिलावन फूलबाई, राजू और अन्य के खिलाफ मारपीट करने का जुर्म दर्ज किया है । राजमती ने पुलिस से शिकायत की है कि रामखेलावन ने जानबूझकर कौवा पाला है और उसका नाम कालू और बुधवार रखा है । कालू उसके मामा का नाम है और बुधवार उसके पिता का नाम है अक्सर उनके पास से जाते देखकर रामखिलावन अपने कौवे के नाम से ताना मारता है ऐसा करने से मना करने पर विवाद करता है अतः राजमती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है







Comments are closed.