कोविड संक्रमण के नजरिये से 13 गांवो पर रहेगी विशेष नजर, रोकथाम के सभी इंतजाम होंगे कलेक्टर श्रीमती कौशल ने जिले में कोविड संक्रमण की समीक्षा की, दिये जरूरी निर्देश


कोरबा । पिछले एक सप्ताह की टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले के 13 संवेदनशील गांवो की पहचान की गयी है। इन गांवों में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम और इन क्षेत्रों को हाॅटस्पाॅट में तब्दील होने से रोकने के लिये कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने कोविड प्रोटोकाॅल के हिसाब से सभी जरूरी इंतजाम पहले से ही सुनिश्चित करने के निर्देश आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने इन चिन्हांकित 13 गांवो के सभी लोगों के कोरोना सैम्पल लेकर जांच के लिये भेजने के निर्देश दिये। चिन्हांकित किये गये गांवो में पोड़ी विकासखण्ड के सिनहा, ऐतमा नगर और जटगा, करतला विकासखण्ड के गुमिया, पचपेड़ी, रामपुर, फरसवानी, कोथारी और करतला तथा पाली विकासखण्ड के बांधाखार, हरदीबाजार, भलपहरी और कोरबी गांव शामिल है। इन सभी गांवो में सभी घरों के हर एक व्यक्ति का स्वास्थ्य सर्वे होगा। सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान होगी। हर एक व्यक्ति का कोविड टेस्ट कराया जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे गांवो को कंटेनमेंट जोन घोषित कर कोविड प्रोटोकाॅल की पाबंदियां भी जिला प्रशासन द्वारा लागू की जायेंगी। समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर श्रीमती कौशल ने जिले में कोविड संक्रमण को बढ़ने से रोकने और कोविड मरीजों के ईलाज की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री कुंदन कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री एस. जयवर्धन, प्रभारी एडीएम श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी, जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी. बी. बोडे, सभी विकासखण्डों के खण्ड चिकित्सा अधिकारी और अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में सभी विकासखण्डों से अधिकारी और विभागीय मैदानी अमला वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
बैठक में कलेक्टर ने सभी विकासखण्डों में प्रतिदिन बाद दिये गये लक्ष्य अनुसार कोविड जांच करने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिये। उन्होंने लोगों की कोविड जांच करने में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी सीएमएचओ डाॅ. बोडे को दिये। कलेक्टर ने होम आईसोलेशन में रहकर कोविड का ईलाज करा रहे मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के लिये डाॅक्टरों को भी संबद्ध करने के निर्देश सीएमएचओ को दिये। कलेक्टर श्रीमती कौशल ने निर्देशित किया कि सभी शासकीय डाॅक्टरों, आयुर्वेदिक डाॅक्टरों और सार्वजनिक उपक्रमों के अस्पतालों के डाॅक्टरों को होम आईसोलेशन में रहकर ईलाज कराने वाले मरीजों का समूह बनाकर प्रतिदिन फोन पर परामर्श देने के लिये लिखित निर्देश जारी किये जायें। होम आईसोलेशन रहने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी इन डाॅक्टरों द्वारा प्रतिदिन ली जाये। किसी भी गंभीर स्थिति में मरीजों को तत्काल बेहतर ईलाज के लिये कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाये। श्रीमती कौशल ने होम आईसोलेशन के मरीजों की निगरानी और उनके ईलाज की माॅनिटरिंग के लिये जिला स्तर पर भी स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ डाॅक्टर को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के पास आॅक्सीमीटर और थर्मामीटर की उपलब्धता की भी जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने होम आईसोलेशन में रह रहे शत प्रतिशत कोविड मरीजों को आॅक्सीमीटर तथा थर्मामीटर उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!