कोरोना से मृत परिवार को 10 लाख मुआवजा और आश्रितों को रोजगार देने की मांग- अमित जोगी

धारा 170 (ख) में संशोधन के बजाय राजस्व पुस्तक पत्रिका की धारा 6 में करें संशोधन राजस्व पुस्तक पत्रिका की धारा 6 (4) में प्राकृतिक आपदा से मृत व्यक्ति को 4 लाख सहित, मृत पशु और नष्ट फसल के लिए भी है मुआवजा का प्रावधान।

रायपुर । जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष श्री अमित जोगी ने कहा कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे और राज्य में कोरोना से बढ़ती मृत्यु दर को देखते हर हुए राज्य सरकार तत्काल COVID-19 को राज्य आपदा घोषित करें और कोरोना वायरस के कारण अगर किसी की मृत्यु होती है तो उसके परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा और आश्रितों को रोजगार दिया जाए। इसके साथ ही कोरोना वायरस के रिलीफ ऑपरेशन में लगे कर्मचारियों की मौत पर भी सरकार की ओर से इतनी ही सहायता राशि और आश्रितों रोजगार दी जाए ।

अमित जोगी ने कहा राजस्व पुस्तक पत्रिका की धारा 6 (4) में प्राकृतिक आपदा से मृत व्यक्ति को 4 लाख रुपया आर्थिक सहायता का प्रावधान पहले ही है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से मृत पशु, नष्ट फसल आदि के लिए भी आर्थिक सहायता का प्रावधान है। ऐसे में सरकार को आदिवासियों की भूमि को गैर आदिवासियों को अन्तरण के लिए धारा 170 (ख) के संशोधन करने में दिलचस्पी दिखाने के बजाय इस वैश्विक महामारी से मृत परिवार को 10 लाख का प्रावधान करने के लिए राजस्व पुस्तक पत्रिका में संशोधन करने की आवश्यकता है।

अमित जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस बहुत तेजी से पैर पसार रहा है, छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजो की संख्या लगभग 58 हजार प्रकरण, एक्टिव केस लगभग 31000 और कोरोना से मृतकों की संख्या 500 पार हो चुकी है । कोरोना मामले में छत्तीसगढ़ 8 वे स्थान में है तथा मृत्यु दर में छत्तीसगढ़ 15 वें स्थान में है। इस भयंकर बीमारी से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ को अन्य राज्यो से प्रेरणा लेनी चाहिए बिहार जैसा राज्य कोरोना से मृत परिवार को 5 लाख रुपया प्रदान कर रहा है। उत्तरप्रदेश में 50 लाख का कोरोना योद्धा बीमा, राजस्थान में किसी भी सरकारी कर्मचारी की कोरोना से मृत्यु होने पर 50 लाख देने का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार , COVID- 19 को राज्य आपदा घोषित कर तत्काल मृतक परिवार को 10 लाख रुपया प्रदान करें।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!