कोरोना पीडित मरीजो की लाश की अदला-बदली- अंतिम संस्कार से पूर्व खुलासा-सीएमएचओ ने दोषियों को थमाया नोटिस

भिलाई नगर । 
शंकराचार्य जुनवानी स्थित जिला कोविड-19 अस्पताल में आज कोरोना पीडि़त मरीजों की मौत के बाद दो शव को लापरवाहीपूर्वक अदला-बदली कर दी गई। अंतिम संस्कार के पूर्व खुलासा होने पर आज दोपहर को अस्पताल में दोनों ही पक्षों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया गया। इसके बाद सीएमएचओ द्वारा जिम्मेदार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

वार्ड 20 तितुरडीह निवासी दशरथ मारकंडे का निधन जिला कोविड-19 अस्पताल में कल रात को हुआ था। आज सुबह सभी औपचारिकता पूर्ण करने के पश्चात दशरथ मारकंडे के शव को आज सुबह परिजनों को अस्पताल प्रबंधन द्वारा सौंप दिया गया। जिस पर परिजन  अपने पिता के शव को लेकर  शिवनाथ नदी तट पर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के पहुंचे। 

अंतिम संस्कार के पूर्व परिजनों के द्वारा एक बार चेहरा देखा गया, तब खुलासा हुआ कि जिस शव को वे लोग प्रबंधन के कहे अनुसार पिता दशरथ मारकंडे का समझ कर अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं वह किसी और का है। तब परिजनों के द्वारा आनन-फानन में शव को लेकर अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू किया गया। तब तक एक अन्य मृतक विजय मुखर्जी का परिवार भी अपने पिता के शव को लेने के लिए पहुंच चुका था।

इस हंगामे के बीच स्पष्ट हुआ कि दशरथ मारकंडे के परिजनों को सौंपा गया शव  मृतक विजय मुखर्जी (57 वर्ष) सडक़ 74 सेक्टर 6 निवासी का है। इसका खुलासा होने पर दोनों ही पक्षों के परिजनों के द्वारा प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। स्मृति नगर पुलिस द्वारा पहुंचकर हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत किया गया।

इस संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस पूरे मामले के लिए दोषी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!