कोरोना टीकाकरण रद्द कर युवाओं के जान के साथ खिलवाड़ कर रही भूपेश सरकार — भाजयुमो

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार की कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर नीति, युवाओं के साथ अन्याय है ।

पहले वैक्सीनेशन को विभिन्न वर्गो के आधार पर बांटा गया फिर जब माननीय हाई कोर्ट ने फटकार लगाई तो पूरा टीकाकरण अभियान ही रद्द कर दिया और छत्तीसगढ़ सरकार टिके की कमी को कारण बताकर पूरा ठीकरा केंद्र सरकार पर थोप दिया।

जबकि केंद्र की सरकार ने स्पष्ट कहा था कि 50 प्रतिशत टिके की राशि जमा कर वैक्सीन फर्मों से टिका बुक करा लें । लेकिन केवल छत्तीसगढ़ राज्य को छोड़कर अन्य सभी राज्यों ने टीका बुक करा लिया । पूरे भारत में छत्तीसगढ़ इकलौता राज्य है जहां टीकाकरण अभियान रद्द कर दिया गया है।

भूपेश सरकार ने शराब सेस लगाकर 4000करोड़ रु अर्जित की वहीं डीएमएफ से 6000करोड़ की राशि प्राप्त की। आखिर इन रुपयों का उपयोग टीकाकरण के लिए क्यों नहीं किया जा रहा?

भारतीय जनता युवा मोर्चा इसका विरोध करती है और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चरणबद्ध आंदोलन हेतु कटिबद्ध है।

युवा मोर्चा की प्रदेश और जिला स्तर पर वर्चुअल मीटिंग संपन्न हुई और तय हुआ की त्वरित टीकाकरण प्रारंभ करने हेतु प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कल युवा मोर्चा सोसल मीडिया पर ब्लैक डे मनाएगी।

सभी कार्यकर्ता अपनी डीपी काली रखेंगे और अपनी बात सोशल मीडिया पर रखेंगे। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से युवा मोर्चा आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।

  • Related Posts

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि
    error: Content is protected !!