कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए नहीं काटने पड़ेंगे अस्पताल के चक्कर, एक क्लिक से कहीं भी मोबाइल पर मिल रही रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की साइट www.cghealth.nic.in पर दी कोरोना जांच रिपोर्ट की सुविधा

कोरबा । कोरोना जांच कराने के बाद अपनी रिपोर्ट लेने के लिये अब अस्पताल जाने की जररूत नही पड़ रही है। राज्य प्रशासन द्वारा लोगों की सहूलियत के लिए सभी कोरोना जांच रिपोर्ट को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति अपनी कोरोना जांच कराने के बाद अब अपनी रिपोर्ट को एक क्लिक पर देख सकते है। 5 सितंबर के बाद से कराए जाने वाले सभी कोरोना जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट www.cghealth.nic.in पर अपलोड किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति जिसने इस माह की 5 तारीख के बाद कोरोना टेस्ट कराया हो वह अपनी रिपोर्ट देख सकता है और उसका प्रिंट भी ले सकता है।
कोरोना रिपोर्ट जानने के लिए मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से पोर्टल में जाना होगा उसके बाद साइट के बाएं तरफ उपर की ओर ’चेक योर कोविड टेस्ट रिजल्ट’ लिखा आएगा। उसमें क्लिक करने पर मोबाइल नंबर पूछा जाएगा जो उसने कोरोना जांच कराते समय दिया हो। मोबाइल नंबर डालने के बाद उस नंबर पर ओ टी पी आएगा ,जिसे पोर्टल में डालने पर आपकी कोविड रिपोर्ट दिख जाएगी। व्यू योर रिपोर्ट में क्लिक करने पर कोरोना जांच रिपोर्ट दिख जायेगी जिसे सेव या प्रिंट भी कर सकते है।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!