कोरोना काल में श्रमदान से “देवतालाब” लबालब… चार मोहल्लों के हजारों परिवार होंगे लाभान्वित….

कोरबा। कोरबा नगर निगम के मोंगरा वार्ड की बांकी बस्ती के लिए जल संकट एक स्थाई समस्या है और गर्मी में यह विकराल रूप ले लेती है। पेयजल के साथ ही निस्तारी और पशुओं के लिए पानी की समस्या भी बनी रहती है। करोना महामारी में घरों से निकलने में पाबंदी के चलते यह संकट और बढ़ गया था।
बांकी बस्ती का देवतालाब 200 साल से भी ज्यादा पुराना है। ग्रामीणजनों की आस्था इस तालाब से जुड़ी हुई है। इसी कारण इसीका नाम भी देवतालाब पड़ा है। कोयला खदान खुलने से पहले यह तालाब बारहों महीने भरा रहता था। लेकिन इस क्षेत्र में खदान खुलने के बाद से यह गर्मियों में पूरी तरह से सूख जाता है, क्योंकि जलभराव के सभी रास्ते बंद हो गए हैं। खदान क्षेत्र में आने के कारण इस तालाब की उपयुक्त देखभाल की जिम्मेदारी भी एसईसीएल प्रबंधन की ही बनती है। इसलिए माकपा ने बांकी खदान से निकलने वाले पानी को पाइप लाइन के जरिये देवतालाब में भरने और स्थायी जल संग्रहण के लिए स्टापडेम बनाने की मांग की है।

देवतालाब में जल भराव के लिए एसईसीएल ने मशीनों का तो इंतजाम कर दिया, लेकिन करोना महामारी को देखते हुए मजदूरों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। ऐसी स्थिति में आम जनता को राहत पहुंचाने माकपा ने श्रमदान का निर्णय लिया तथा पार्टी के स्थानीय नेताओं जवाहर कंवर, दिलहरण बिंझवार, श्याम सुंदर यादव, बजरंगी, विजय राठौर आदि के नेतृत्व में माकपा कार्यकर्ताओं की एक टीम ने मिलकर कच्ची बांध निर्माण का काम पूरा किया। जो तालाब गर्मी शुरू होने के साथ ही पूरा सुख गया था, वह माकपा के पहलकदमी पर लबालब भर गया है और इस साल गर्मी में पानी की दिक्कत नहीं होगी। इस तालाब में पानी भरने से बांकी बस्ती के साथ ही सियार पारा, गोंद पारा और चार नंबर बस्ती के हजारों परिवार लाभान्वित होंगे।

कच्ची बांध बनाने में एसईसीएल के सुराकछार सबएरिया मैनेजर दिव्यजीवन सी और सिविल इंजीनियर विपिन शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रबंधन ने अगले साल स्टाप डेम बनाने का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि माकपा के प्रयासों से पिछले साल भी कच्ची बांध बनाकर तालाब में पानी भरा गया था।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!