
प्राचीन काल से लेके आज तक जब जब भी कोई भी शिष्य को कुछ सिखने की इच्छा जागृत हुई तब तब गुरुवों और शिक्षकों ने निश्वार्थ भाव से सहयोग की भावना से सामने आकर मदद करने की पहल की चाहे कितनी भी कठनाईयों का सामना क्यों न करना पढ़े । विषम परिस्थितियों में विद्यार्थियों को सही राह एक शिक्षक या एक गुरु ही दिखा सकता है।
आज हम ऐसे शिक्षक की बात करने जा रहे हैं जो पेशे से एक शिक्षक है जो कि एक सरकारी स्कूल(शा. उ.मा. वि. सेन्द्रिपाली -कोरबा(छ. ग.) ) में भौतिकी विज्ञान के विषय मे व्याख्याता के पद पर कार्यरत है। साधराम श्रीवास ऑनलाइन के माध्यम से और इस कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में भी यूट्यूब के माध्यम से ऑनलाइन क्लासेस चला रहे है ताकि किसी भी बच्चें को भौतिक विज्ञान जैसे कठिन विषय में कठिनाई का सामना करना न पड़े और विषय आसानी से समझ में आ जाये एवं कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इनके इस काम को देखकर एवं कोरोना काल मे भी नियमित कक्षायें लेने पर राज्य सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। साध राम श्रीवास जी कहना है कि उसके यूट्यूब चैनल के माध्यम से अभी तक भौतिक विज्ञान के विषय मे 71 आंनलाईन क्लास लिया गया जिसमे लगभग 1600 विद्यार्थी आंनलाईन क्लास मे सम्मिलित हो चुके है।







Comments are closed.